जनसंघ के संगठन मंत्री ललितानंद मिश्र को सीएम योगी ने किया सम्मानित

भाजपा की विजय संकल्प सभा के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने देवघर निवासी जनसंघ के संगठन मंत्री व आरएसएस के विस्तारक रहे ललितानंद मिश्र को मंच पर चादर भेंटकर सम्मानित किया.
देवघर. भाजपा की विजय संकल्प सभा के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने देवघर निवासी जनसंघ के संगठन मंत्री व आरएसएस के विस्तारक रहे ललितानंद मिश्र को मंच पर चादर भेंटकर सम्मानित किया. साथ ही सीएम ने उनसे आशीर्वाद भी लिया. भाजपा प्रत्याशी नारायण दास ने भी सीएम योगी को बाबा बैद्यनाथ मंदिर की प्रतीक चिन्ह भेंट की. इस मौके पर प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सांसद डॉ निशिकांत दुबे, जिलाध्यक्ष सचिन रवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, बालमुकुंद सहाय, रीता चौरसिया, विनय चंद्रवंशी, सुनील मिश्रा, धनंजय खवाड़े, मिथिलेश सिन्हा, विजया सिंह आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




