deoghar news : रोहिणी में घर से जेवरात समेत पांच लाख की चोरी

जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी की चोरी कर ली. चोर घर के दरवाजे की कुंडी तोड़कर भीतर प्रवेश किये और 40,000 रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान चुरा लिये.
प्रतिनिधि, जसीडीह : जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी की चोरी कर ली. चोर घर के दरवाजे की कुंडी तोड़कर भीतर प्रवेश किये और 40,000 रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान चुरा लिये. घटना की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी, जिसमें चोरी की यह वारदात रात के करीब 2:35 बजे की बतायी जा रही है. पीड़ित गृहस्वामी ने थाने में शिकायत दर्ज करवायी है तथा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. गृहस्वामी बसंत कुमार ने बताया कि वह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रोहिणी में लेखापाल के पद पर कार्यरत हैं. शुक्रवार की रात को घर के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सोने चले गये थे. दूसरे दिन सुबह उठने पर देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है और कमरे में रखी अलमारी खुली है तथा सामान बिखरे पड़े हैं. उन्होंने हो-हल्ला कर परिवार के अन्य सदस्य को इसकी जानकारी दी. इसके बाद जांच-पड़ताल की, तो पाया कि अलमारी में रखा सोने का मंगलसूत्र, हार, दो अंगूठियां, कानबाली, नथिया, तीन जोड़ी पायल, लॉकेट, 40 हजार रुपये सहित अन्य सामान की चोरी कर ली गयी है. इसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी गयी है. इसके बाद घटना की सूचना थाना को दी. सूचना मिलते ही थाना से एसआइ बिनोद कुमार जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की. घटना को लेकर पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. हाइलाइट्स सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की वारदात, दरवाजे की कुंडी तोड़ घुसे चोर घर से 40 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवरात की चोरी
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




