Deoghar News : कब सुलझेगा शिक्षक हत्याकांड का राज, पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News : कब सुलझेगा शिक्षक हत्याकांड का राज, पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

जसीडीह-चकाई मुख्य पथ पर स्थित डिगरिया पहाड़ के पास रविवार की रात एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ था. घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को हत्या के पीछे के कारण और हत्यारों का कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर : जसीडीह-चकाई मुख्य पथ पर स्थित डिगरिया पहाड़ के पास रविवार की रात एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ था. मृतक की पहचान बिहार के जमुई जिला अंतर्गत चंद्रमंडीह निवासी नंदकिशोर दास (40 वर्ष) के रूप में हुई थी. घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को हत्या के पीछे के कारण और हत्यारों का कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है. जानकारी के अनुसार, नंदकिशोर देवघर के बरमसिया स्थित साकेत विहार मोहल्ले में अपने परिवार के साथ रहते थे और पिछले 15 वर्षों से चंद्रमंडीह के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे. वे प्रतिदिन देवघर से विद्यालय तक आना-जाना करते थे. 25 मई की शाम को टावर चौक से आने की बात कहकर वे घर से निकले थे, परंतु रात 10 बजे तक नहीं लौटे. परिजनों ने जब खोजबीन शुरू की तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला. लोकेशन ट्रैक करने पर डिगरिया पहाड़ के पास अंतिम लोकेशन मिला. मौके पर पहुंचे परिजनों को पुलिस ने बताया कि एक घायल व्यक्ति को अस्पताल भेजा गया है. बाद में मृतक की पहचान नंदकिशोर के रूप में की गयी. उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे, जिससे सुनियोजित हत्या की आशंका जतायी जा रही है. परिवार वालों ने इसे साजिशन हत्या करार देते हुए गहरायी से जांच की मांग की है. पुलिस को कुछ गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली है कि नंदकिशोर जमीन से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय थे. इस एंगल से भी जांच की जा रही है, हालांकि पुलिस अधिकारी अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं. हाइलाइट्स -डिगरिया पहाड़ के पास मिला था नंदकिशोर का शव, सिर पर गंभीर चोट -15 वर्षों से देवघर में रहकर आते-जाते थे स्कूल -परिजनों ने जतायी है सुनियोजित हत्या की आशंका -जमीन विवाद को लेकर पुलिस कर रही गुप्त जांच

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ashish Kundan

लेखक के बारे में

By Ashish Kundan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola