पदोन्नति के बाद एसडीपीओ ने एएसआइ को लगाया बैच

मधुपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में कार्यरत आशु सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार को आशु पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर पदोन्नति मिल
मधुपुर. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में कार्यरत आशु सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार को आशु पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर पदोन्नति मिलने के बाद सोमवार को एसडीओ राजीव कुमार व एसडीपीओ सतेंद्र प्रसाद ने स्टार बैज लगाकर सम्मानित कर शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर एसडीपीओ ने अपने कर्तव्य को सही से ईमानदारी पूर्वक कार्य करते हुए पब्लिक के बीच मधुर संबंध स्थापित कर अच्छे से कार्य करने की बात कही. बताया कि क्षेत्र में अच्छे से कार्य करेंगे तो आगे भी पदोन्नति मिलती रहेगी. मौके पर अंचल पुलिस निरीक्षक देवेश कुमार भगत, एसआई ललन कुमार,डीएन सिंह, एएसआई उमेश कुमार रजक, योधेय उरांव, पबेरुस टोप्पो आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




