महिलाओं के अधिकार और सम्मान पर दिया बल

महिलाओं के प्रति सम्मान, आदर, अधिकारों, कर्तव्यों को उदाहरण के साथ जानकारी दी
मधुपुर. स्थानीय महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को महिलाओं के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मधुपुर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ रत्नाकर भारती ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत हिंदी विभागाध्यक्ष डाॅ रंजीत कुमार ने महिला दिवस मनाने की जरूरत पर प्रकाश डाला. तत्पश्चात डॉ अनुसुईया कुमारी ने छात्राओं को अधिकार की पहचान की याद दिलायी. अध्यापिका डॉ मिताली विश्वास ने रविंद्र नाथ ठाकुर द्वारा रचित चित्रांगदा कथा के माध्यम से महिलाओं को अपने अधिकार कर्तव्य का बोध कराई. प्राध्यापिका मनीषा कुमारी एवं डॉ संगीता कुमारी ने काव्य पाठ कर छात्र-छात्राओं में महिलाओं के अधिकार और सम्मान पर बल दिया. कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को महिलाओं के प्रति सम्मान, आदर, अधिकारों, कर्तव्यों को उदाहरण के साथ जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बेटा-बेटी एक समान, सबको शिक्षा सबको मान. कार्यक्रम का संचालन गणित विभागाध्यक्ष डॉ उत्तम शुक्ला व धन्यवाद ज्ञापन आशुतोष कुमार ने किया. मौके पर शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी समेत दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद थे. ———————— महाविद्यालय में मना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




