Deoghar News : महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और समाज में सम्मान देने पर जोर

Published by : Sanjeet Mandal Updated At : 23 Sep 2025 8:34 PM

विज्ञापन

विकास भवन के सभागार में मंगलवार को जिला समाज कल्याण कार्यालय के सहयोग से महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक हिंसा रोकने के लिए एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रंजना ने किया.

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, देवघर : विकास भवन के सभागार में मंगलवार को जिला समाज कल्याण कार्यालय के सहयोग से महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक हिंसा रोकने के लिए एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रंजना ने किया. कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में शामिल हाइकोर्ट के अधिवक्ता आदित्य दुबे और प्रीति कुमारी ने महिलाओं के अधिकारों और कानूनी प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण कानून और नीतियां लागू की हैं. कार्यक्रम में प्रशिक्षकों ने सीबॉक्स, वन स्टॉप सेंटर, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, समाज कल्याण विभाग और महिला थाने की भूमिका के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी दी. प्रशिक्षकों ने बताया कि महिलाओं को अपने अधिकारों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी होना आवश्यक है ताकि वे कार्यस्थल पर सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल में काम कर सकें. प्रशिक्षकों ने महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और समाज में सम्मान सुनिश्चित करने पर जोर दिया. कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, कानूनी उपायों और सुरक्षा से जुड़ी सुविधाओं के प्रति जागरूक करना और कार्यस्थल पर लैंगिक हिंसा रोकने के प्रयासों को मजबूत करना था. इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी मीरा कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका सहित कई महिला अधिकारी उपस्थित रहीं. हाइलाइट्स महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक हिंसा रोकने को लेकर कार्यशाला कानूनी जागरुकता और सुरक्षा उपायों की दी जानकारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Mandal

लेखक के बारे में

By Sanjeet Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola