मारपीट व छिनतई का लगाया आरोप

Edited by BALRAM
Updated:
विज्ञापन

मधुपुर थाना क्षेत्र की घटना को लेकर थाने में की शिकायत

विज्ञापन

मधुपुर. थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने मोहल्ले के ही तीन लोगों के विरुद्ध छेड़खानी, मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते हुए थाना में मामला दर्ज कराया है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि वे अपनी दीवार पर कील ठोक रही थी. इसी क्रम में दुर्गा पंडित, मीरा देवी, और उसकी भगन पूतोह एकमत होकर गाली-गलौज करने लगे. दुर्गा पंडित ने बाल पकड़कर गाली-गलौज करते हुए डंडा से मारपीट की. मंगलसूत्र और कानबाली छीनते हुए दुर्व्यवहार किया. बताया कि मंगलसूत्र व कानबाली की कीमत करीब 12 हजार रुपया है. आरोपियों ने जानलेवा धमकी देते हुए घर छोड़कर भागने को कहा. पीड़िता ने घटना की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola