सारवां में प्रखंड कर्मियों ने मनाया होली मिलन, उड़े गुलाल

सारवां प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन
सारवां. प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख फुकनी देवी की अध्यक्षता में बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बीडीओ रजनीश कुमार, सीओ राजेश साहा की देखरेख में प्रखंड, अंचल के पदाधिकारियों व कर्मियों ने एक-दूजे को गुलाल लगा होली की शुभकामनाएं दी. इधर, सीएचसी प्रभारी डाॅ बीके सिन्हा की देखरेख में सीएचसी सभागार में आयोजित होली मिलन समारोह में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया गया. वहीं, एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र द्वारा भोला यादव की देखरेख में प्लस टू उच्च विद्यालय प्रांगण में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर बीएओ विजय कुमार देव, प्रभारी बीपीआरओ दिलीप कुमार राय, बीपीओ अनूप कुमार राय आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




