शिविर में 56 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच

जांच में नहीं मिली हाइ रिस्क महिलाएं
मधुपुर. अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शिविर आयोजित कर गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गयी. शिविर में महिला चिकित्सक डॉ आविजा निगार ने 56 गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच की. इस दौरान गर्भवती महिलाओं का रूटीन जांच, ब्लड प्रेशर, सुगर, एचआइवी, वजन आदि की जांच की गयी. जांच के क्रम में एक भी हाई रिस्क गर्भवती महिला चिह्नित नहीं हुई है. एक गर्भवती महिला उच्च रक्तचाप की मरीज पाई गई. जबकि 7 गर्भवती महिलाओं में हीमोग्लोबिन सामान्य से कम पाया गया. इस दौरान 25 महिला को अल्ट्रासाउंड के लिए भेजा गया. महिलाओं की काउंसिलिंग करके चिकित्सक ने गर्भावस्था के दौरान जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य की देखभाल के बारे में जानकारी दी. प्रसव के बाद परिवार कल्याण के तरीके के बारे में भी विस्तार से बताया. हाई रिस्क कैटेगरी, हीमोग्लोबिन की कमी एवं रक्तचाप वाली गर्भवती महिलाओं को भी चिकित्सक ने जांच कर इलाज किया. मौके पर उपाधीक्षक डॉ शाहिद ने कहा कि इस अभियान के तहत प्रत्येक महीने की नौ तारीख को सभी गर्भवती महिलाओं की जांच करके उचित इलाज की जाती है. जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का इलाज प्रत्येक महीने के अंतिम बुधवार को भी किया जाता है. कहा कि समय पर इन खतरों की पहचान करके बहुत सी जटिलताओं को कम किया जाता है. गर्भावस्था के दौरान हर महीना एएनसी जांच जरूरी है. इस दौरान गर्भवती महिलाओं को जांच उपरांत आयरन की गोली, कैल्शियम, विटामिन की दवा निः शुल्क दी गयी. वहीं, गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन, आईसीटीसी और अन्य खून जांच भी नि: शुल्क की गयी. मौके पर पुष्पा कुमारी, नमिता कुमारी, अनीता मुर्मू, डिंपल कुमारी, मलय खां , श्याम हांसदा, शोएब आलम, अविनाश यादव समेत बीटीटी, सहिया साथी व सहिया मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




