सोशल मीडिया व हुड़दंगियों पर पुलिस की रहेगी विशेष नजर

शांति समिति की बैठक में होली का त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का लिया निर्णय
पालोजोरी. थाना परिसर में रविवार को होली को लेकर पुलिस इंस्पेक्टर नागेन्द्र मंडल की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. इसमें थाना प्रभारी ओम शरण के अलावा विभिन्न पंचायतों के मुखिया व शांति समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया. बैठक में अधिकारियों ने होली मनाने की जानकारी ली. सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष गुरुवार को होलिका दहन व शुक्रवार को होली मनायी जायेगी. होली का त्योहार शांतिपूर्वक मनाने की अपील के साथ पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि हुड़दंगियों व सोशल मीडिया पर पुलिस-प्रशासन की विशेष नजर रहेगी. अधिकारियों ने कहा कि होली में लॉ एंड ऑडर को बनाये रखने के लिए कई जगहों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की जायेगी. साथ ही कहा कि लोग अफवाहों पर ध्यान नहीं दें और कहीं से भी माहौल खराब करने की कोई सूचना प्राप्त हो तो तत्काल ही इसकी जानकारी थाना प्रभारी को दें. मौके पर मुखिया फुरकान अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि सद्दाम अंसारी, राजेश अग्रवाल, अब्दुल रहीम, फिरोज अंसारी, सुशील साधु, मुबारक अंसारी, नसीब अहमद, मनोज सिंह, अखिलेश भगत, सुंदर मंडल, राजेंद्र मंडल, अमित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे. बैठक के उपरांत शांति समिति के सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. इस दौरान थाना का माहौल पुरी तरह से होलियाना हो गया. ——————– शांति समिति की बैठक में होली का त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का लिया निर्णय शांति समिति के सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामना
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




