आठवीं बोर्ड परीक्षा में 208 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

सभी परीक्षा कमरों में सीसीटीवी लगाया गया और शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न हुई है
मधुपुर. जैक की ओर से संचालित वर्ग आठवीं बोर्ड परीक्षा के लिए ग्रामीण व शहरी विद्यालयों में 10 परीक्षा केंद्र बनाया गया था. जिसमें से अंची देवी सर्राफ बालिका प्लस टू विद्यालय में 566 में 534 परीक्षार्थी शामिल हुए. जबकि 32 अनुपस्थित रहे. एमएलजी में 304 में 287 परीक्षार्थी शामिल हुए. 17 छात्र अनुपस्थित रहे. एसपीएम उच्च विद्यालय में 454 में 419 छात्र शामिल हुए. जबकि 35 छात्र अनुपस्थित रहे. संत जोसेफ उच्च विद्यालय में 570 परीक्षार्थी में 535 छात्र परीक्षा में शामिल हुए. 35 छात्र अनुपस्थित रहे. अंची देवी सर्राफ बालिका मध्य विद्यालय में 219 में 211 परीक्षा में शामिल हुए. आठ परीक्षा की अनुपस्थित रहे. तिलक कला मिडिल स्कूल में 176 परीक्षार्थी में 174 परीक्षार्थी शामिल हुए व दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. प्रखंड के जगदीशपुर उच्च विद्यालय में 355 परीक्षार्थी में 329 परीक्षा में शामिल हुए. 26 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. उच्च विद्यालय नारायणपुर में 563 परीक्षार्थी में 547 शामिल हुए व 16 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पटवाबाद में 249 बच्चों में 233 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए व 16 बच्चे अनुपस्थित थे. अंची देवी प्लस टू उच्च विद्यालय के केंद्राधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि सभी परीक्षा कमरों में सीसीटीवी लगाया गया और शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न हुई है. दोनों पालियों में जैक द्वारा ओएमआर शीट का प्रयोग किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




