राधा-कृष्ण की लीलाओं का वर्णन सुनकर भावविभोर हुए श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन
राधा-कृष्ण की लीलाओं का वर्णन सुनकर भावविभोर हुए श्रद्धालु

चितरा के बरजोरी गांव में तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का आयोजन

विज्ञापन

चितरा. कोलियरी क्षेत्र के बरजोरी गांव स्थित गौउर-निताय मंदिर सह ठाकुरबाड़ी प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का समापन बुधवार को कुंज भंग अनुष्ठान के साथ भक्तिमय माहौल में संपन्न हो गया. समापन के अवसर पर पूरा मंदिर परिसर श्री राधे-श्री राधे के जयघोष से गुंजायमान रहा और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आये. इस दौरान बीरभूम जिला के बोलपुर से आई पाला कीर्तन गायिका कृष्णा मंडल चौधरी ने अपनी मधुर प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. उन्होंने राधा-कृष्ण की लीलाओं पर आधारित भक्ति गीतों का सजीव वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे. मंगलवार की रात्रि से लेकर बुधवार तक चले उनके कीर्तन में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए और भजन-कीर्तन पर झूमते दिखायी दिये. तीन दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन हरिनाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा. समापन दिवस पर विधिपूर्वक कुंज भंग अनुष्ठान संपन्न कराया गया, जिसके साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ. इस अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण भी किया गया. आयोजन को सफल बनाने में मंदिर कमेटी और ग्रामीणों का अहम योगदान रहा. कार्यक्रम के सफल समापन पर पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल देखा गया. हाइलार्ट्स : बरजोरी गांव में तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का कुंज भंग अनुष्ठान के साथ भव्य समापन

विज्ञापन
संजय कुमार राणा

लेखक के बारे में

By संजय कुमार राणा

2005 से प्रभात खबर में काम कर रहे हैं. सभी प्रकार का खबरों में रुचि है. खासकर विकासात्मक मुद्दों जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंच सके. ऐसी पत्रकारिता को पसंद करते हैं. इसीलिए लगातार इस दिशा में ही अपनी रिपोर्टिंग करते रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola