ePaper

निगम ने बना दिया मछली मार्केट, फिर भी बाजाराें में हो रही बिक्री

Updated at : 27 May 2024 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
निगम ने बना दिया मछली मार्केट, फिर भी बाजाराें में हो रही बिक्री

नगर निगम प्रशासन ने पूरी सुविधा के साथ हथगढ़ मैदान में जगह उपलब्ध करायी है. फिर भी शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर खुले में मछली का कारोबार चल रहा है.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर :

नगर निगम प्रशासन ने मछली विक्रेताओं को पूरी सुविधा के साथ हथगढ़ मैदान में जगह उपलब्ध करायी है. यहां सफाई की पूरी व्यवस्था के साथ पानी, शौचालय, लाइट आदि का पुख्ता इंतजाम भी है. अधिकतर मछली विक्रेताओं ने यहां पहले ही दिन से कारोबार भी शुरू कर दिया है. मगर, दूसरी ओर देवघर शहर के प्रमुख चौक चौराहे वीआइपी चौक, तिवारी चौक, देवघर कॉलेज रोड, बंपास टाउन पुल के समीप, बैजनाथपुर, सब्जी मंडी, अंडा पट्टी इलाकों में अब भी मछली का कारोबार चल रहा है. विक्रेताओं ने नियमित रूप से दुकान लगाकर शहर की सूरत ही बिगाड़ दी है. खुले में सड़क किनारे मछली बेचने के कारण श्रद्धालुओं व कामकाज के लिए गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. नगर निगम प्रशासन द्वारा इनके खिलाफ कई बार कार्रवाई करते हुए चेतावनी भी दी है, मगर इन पर कोई असर नहीं पड़ रहा है. मछली काटने के बाद अवशेष पानी के साथ सड़कों पर बहता रहता है. इसके बावजूद निगम प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाये जा रहे हैं. बता दें कि, धार्मिक स्थल होने की वजह से बड़ी तादाद में देश-दुनिया से श्रद्धालु देवघर पहुंचते हैं. लेकिन, खुले में मांस-मछली बेचने से उनकी आस्था को ठेस पहुंचती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola