Deoghar News : बालू लदे ट्रैक्टर के चालक व मालिक के खिलाफ 17 दिन बाद प्राथमिकी

कुंडा थाने की पुलिस ने कानीजोर के समीप से पुलिस ने 17 फरवरी को बालू लदा ट्रैक्टर पकड़कर डीएमओ को रिपोर्ट की थी. इस मामले में डीएमओ सुभाष रविदास ने 17 दिनों बाद उक्त ट्रैक्टर चालक व मालिक के खिलाफ कुंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
वरीय संवाददाता, देवघर : कुंडा थाने की पुलिस ने कानीजोर के समीप से पुलिस ने 17 फरवरी को बालू लदा ट्रैक्टर पकड़कर डीएमओ को रिपोर्ट की थी. इस मामले में डीएमओ सुभाष रविदास ने 17 दिनों बाद उक्त ट्रैक्टर चालक व मालिक के खिलाफ कुंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 17 फरवरी को एएसआइ छोटन राम पुलिस बलों के साथ प्रातः गश्ती व अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध छापेमारी में कुंडा थाना क्षेत्र में भ्रमणशील थे. उसी क्रम में सुबह करीब 06:15 बजे ग्राम कानीजोर के पास विपरित दिशा से बालू लोड एक ब्लू रंग के ट्रैक्टर को आते देखा. चालक पुलिस बल को देखकर ट्रैक्टर को रोड में खड़ा कर भाग गया. ट्रैक्टर के पास जाकर देखा गया, तो पता चला कि उस पर अवैध बालू लदा है. ट्रैक्टर के इंजन में नंबर लिखा हुआ मिला, जबकि उसकी ट्रॉली पर नंबर स्पष्ट नजर नहीं आ रहा था. इस संबंध में 17 फरवरी को ही कुंडा थाने द्वारा अग्रेतर कार्रवाई के लिये प्रतिवेदन डीएमओ को भेजा गया था. काफी देर तक इंतजार करने के बावजूद भी उक्त ट्रैक्टर का चालक व मालिक उपस्थित नहीं हुए और न ही किसी के द्वारा ट्रैक्टर पर लोड बालू से संबंधित किसी तरह का वैध चालन या कागजात प्रस्तुत नहीं किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




