ePaper

वाहन के धक्के से दंपती के घायल होने में प्राथमिकी

Updated at : 31 May 2024 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
वाहन के धक्के से दंपती के घायल होने में प्राथमिकी

बाइपास सर्कुलर रोड में पेट्रोल पंप के समीप बोलेरो गाड़ी के धक्के से घायल हुए दंपती के मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

विज्ञापन

देवघर. बाइपास सर्कुलर रोड में पेट्रोल पंप के समीप बोलेरो गाड़ी के धक्के से घायल हुए दंपती के मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उक्त मामला रामपुर छतीसी मुहल्ला निवासी संतोष कुमार सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है. जिक्र है कि, घरेलू काम कर उसके माता-पिता बाजार से वापस घर आ रहे थे. उसी क्रम में 25 मई की रात करीब 8:30 बजे बोलेरो गाड़ी ने उनलोगों की बाइक में धक्का मार दिया. इससे वे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गये. उनलोगों का इलाज कुंडा स्थित प्राइवेट क्लिनिक में चल रहा है. इधर नगर पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले बोलेरो गाड़ी को जब्त कर थाने ले आयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola