बाल विवाह रुकवाने वाले व्यक्ति पर तलवार से जानलेवा हमला, बचाव में तीन अंगुलियां कटी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Jul 2024 9:01 PM
मधुपुर के नया पतरो गांव में बाल विवाह रुकवाने वाले राजकुमार दास ने गांव के ही विष्णु दास पर जान से मारने की नियत से हमला करवाने का आरोप लगाया है. राजकुमार हमले में जख्मी हो गया है.
मधुपुर. थाना क्षेत्र के नया पतरो गांव में बाल विवाह का विरोध करने पर राजकुमार दास पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया. घटना में उसकी तीन अंगुलियां कट गयी है. घटना के संबंध में घायल राजकुमार दास ने पुलिस को बताया कि गांव के ही विष्णु दास व एक अज्ञात व्यक्ति को लेकर आया. इसके बाद विष्णु दास ने उसके घर का दरवाजा खटखटाकर उसे बुलाया. उसके साथ हेलमेट व बरसाती पहनकर आये अज्ञात व्यक्ति ने अचानक तलवार से गर्दन पर हमला कर दिया. बताया कि अचानक हुए हमले में उसने बचने का प्रयास किया, जिसमें उसकी अंगुली कट गयी. पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने जान मारने की नियत से भाड़े के गुंडे बुलाकर हमला करवाया है. बताया कि हो-हल्ला होने पर लोगों ने अज्ञात व्यक्ति का पीछा भी किया लेकिन वह भाग गया. बताया कि आरोपित की नाबालिग बेटी का बाल विवाह रुकवाने के कारण उस पर हमला कराया गया, पीड़ित ने बताया कि उसने नाबालिग की शादी होने से रुकवायी थी जिसके कारण बच्ची के परिजन ने बदला लिया. इधर घटना को लेकर मिली शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घटना को लेकर थाना में प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










