सेवानिवृत्ति पर शिक्षक को शॉल ओढ़ाकर व उपहार देकर किया सम्मानित

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Feb 2025 9:15 PM

विज्ञापन

चितरा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय में सेवानिवृत्ति पर शिक्षक को दी गयी विदाई

विज्ञापन

चितरा. प्रखंड क्षेत्र के दिग्घी गांव स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्ति पर शिक्षक चिरंजीवीलाल वर्णवाल को विदाई दी गयी. इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक रामदेव मंडल, सहायक शिक्षक कुमार सत्येंद्र स्वरूप, सहायक अध्यापक जितेंद्र कुमार राय, कांति मुर्मू व काकोली दत्ता ने शॉल व उपहार प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया. उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे छात्र छात्राओं को शिक्षा देने व जागरूक करने का जोर देते रहे. उन्होंने उनके शेष जीवन स्वस्थ व निरोग बीते इसके ईश्वर से प्रार्थना की. मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य व अभिभावक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola