Deoghar news : सारवां : पीड़ित परिवार ने एसपी से लगायी न्याय की गुहार, कहा- बच्चे की हुई हत्या, अब मिल रही धमकी
Published by : Sanjeet Mandal Updated At : 06 Oct 2025 8:06 PM
सारवां के बनियाडीह गांव के एक परिवार ने देवघर एसपी से मिलकर दबंगों से मिल रही धमकी की शिकायत कर न्याय की गुहार लगायी. बताया कि उनके बच्चे की हत्या हुई और अब धमकी मिल रही है.
संवाददाता, देवघर. सारवां के बनियाडीह गांव मे पीड़ित परिवार के परिजनों ने सोमवार को समाजसेवी निर्मला भारती के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक सौरभ से मुलाकात की और सारवां थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. परिजनों ने बताया कि थाना प्रभारी को उनलोगों ने लगातार मिल रही धमकियों के बारे में जानकारी दी और शिकायत कर रहे हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. शिबू दास (28 वर्ष), पुत्र गुलाम दास ने एसपी को लिखित शिकायत में बताया कि जब से मेरे परिवार के एक बच्चे की हत्या हुई है, तभी से उनके परिवार को लगातार धमकियां मिल रही हैं. शिकायत में कहा गया कि गांव के ही कथित दबंगों ने परिवार के सदस्य राम किशन दास, ननकू दास, देवेंद्र दास, अनजली देवी और रीता देवी को गालियां दी और जान से मारने की धमकी भी दी है. पीड़ित परिवार ने एसपी से सुरक्षा की मांग की है और चेतावनी दी है कि उचित कार्रवाई नहीं होने पर वे सारवां थाना प्रभारी के खिलाफ न्यायालय की शरण में जायेंगे. उधर, निर्मला भारती ने नये एसपी से मिलकर मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि गरीब और असहाय, जिसने बेटा खोया है, उसे ही धमकी दी जा रही है और थाना प्रभारी कुछ नहीं कर रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










