विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बने हैदर व अंचला उपाध्यक्ष

Edited by LILANAND JHA
Updated:
विज्ञापन

सारवां के जियाखाड़ा उत्क्रमित उच्च विद्यालय में हुआ चुनाव

विज्ञापन

सारवां. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जियाखाड़ा उत्क्रमित उच्च विद्यालय में सोमवार को प्रबंधन समिति का चुनाव हुआ, जिसकी अध्यक्षता मुखिया उपेंद्र राय ने की. विप्रस का चुनाव पर्यवेक्षक श्यामल ओझा, अश्विनी ठाकुर की देखरेख में कराया गया. इस संबंध में मुखिया ने बताया कि सर्वसम्मति से हैदर अंसारी विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष चुने गये व अंचला देवी उपाध्यक्ष चुनी गयी. इस अवसर पर फारूक अंसारी, मनजीत राउत, मिथिलेश मिश्रा, शाहिना खातून, प्रियंका देवी सहित 19 सदस्य कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया. मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार राय सहित शिक्षक व ग्रामीण वाहिद अंसारी, रंजीत यादव, नाजीर अंसारी, मदन राय, सदानंद रावत आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LILANAND JHA

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola