ePaper

विश्वास, प्रेम और त्याग का संदेश देता है ईस्टर

Updated at : 20 Apr 2025 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
विश्वास, प्रेम और त्याग का संदेश देता है ईस्टर

यीशु के पुनरुत्थान पर्व के रूप में ईस्टर संडे शहरी व ग्रामीण इलाकों के गिरजाघरों में धूमधाम के साथ मनाया गया

विज्ञापन

मधुपुर. यीशु के पुनरुत्थान पर्व के रूप में ईस्टर संडे शहरी व ग्रामीण इलाकों के गिरजाघरों में धूमधाम के साथ मनाया गया. पीएच गिरजाघर भेड़वा, संत कोलंबस चर्च, संत जोसेफ चर्च, सीएनआई गिरजाघर कुंडू बंगला समेत कई चर्च में ईस्टर संडे के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. पीएच गिरजाघर भेड़वा के पादरी विश्वनाथ यादव ने पवित्र पर्व के संबंध में बताया कि ईसा मसीह को यहूदी धर्म गुरुओं ने दोषी ठहराया था. क्योंकि वह खुद को ईश्वर का पुत्र बताते थे. उन्हें रोमन गवर्नर पॉन्टियस पिलातुस के सामने पेश किया गया और गुड फ्राइडे के दिन उन्हें सूली पर चढ़ा दिया गया. सूली पर चढ़ने के बाद ईसा मसीह की मौत हो गयी और उन्हें कब्र में दफनाया गया. बाइबल के अनुसार, तीसरे दिन यानी कि रविवार को ईसा मसीह का फिर से जन्म हुआ इसी चमत्कारिक घटना को ईस्टर संडे कहा जाता है. पवित्र पर्व विश्वास, प्रेम और त्याग का संदेश देता है. इसके पूर्व शनिवार की रात को चर्च में ईसा के पुनर्जन्म के इंतजार में रात भर जागरण पास्का का आयोजन किया. मौके पर पास्टर राणू सिंह, संजय मुर्मू, अजय हेंब्रम, त्रिमूति मुर्मू, राजू मसिह, मोनू हेंब्रम, राहुल, आलोक, श्रुति, मानिक, संजीव मंडल, भानू, खुशी, पीटर, राजा, बापी, गौरव मालिक, बादल हेंब्रम, रोजमेरी हेंब्रम, क्रिस्टीना हेंब्रम, एंजिला हेंब्रम, मनोज, अलोक, राहुल मुर्मू, सर्वोत्तम मुर्मू, डाक्टर मार्केट, संगीता मुर्मू, पूनम मुर्मू, बाबू दास, समर्थ, कुमुद मुर्मू, बोनू, राजा आदि समेत बड़ी संख्या में ईसाई धर्मावलंबी मौजूद थे. —————- पर्व पर गिरजाघरों में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं, बोले पादरी पीएच गिरजाघर भेड़वा, संत कोलंबस चर्च, संत जोसेफ चर्च, सीएनआई गिरजाघर कुंडू बंगला के चर्च में जुटे ईसाई धर्मावलंबी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola