नयी कॉलोनी में गंदगी से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, परेशानी

Updated:
विज्ञापन
नयी कॉलोनी में गंदगी से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, परेशानी

कोलियरी प्रक्षेत्र में नियमित रूप से नहीं होती नाले की उड़ाही, यूनियन प्रतिनिधियों ने साफ कराने की मांग

विज्ञापन

चितरा. एसपी माइंस चितरा कोलियरी की नयी कॉलोनी में इनदिनों गंदगी का अंबार लगा है. इससे कॉलोनी में निवास करनेवाले कोयला कर्मियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही गंदगी से संक्रमित बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है. इस संबंध में आरसीएमएस के सचिव नवल कुमार राय, डेमोक्रेटिक मजदूर यूनियन के सचिव प्रसादी दास, लक्ष्मण दास समेत अन्य कोयला कर्मियों ने कहा कि नयी कॉलोनी में गंदगी का ढेर लगा है. कोलियरी प्रक्षेत्र में समय-समय पर नाले की उड़ाही नहीं होती है, जिससे कॉलोनी में निवास करनेवाले कोल कर्मियों को जीवन यापन करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. नालियों से गंदे पानी की निकासी भी नहीं हो पाती, जिससे नाले का गंदा पानी क्वार्टर में घुस जाता है. इसके कारण मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है. यूनियन नेता ने कहा कि कॉलोनी की साफ-सफाई के नाम पर लाखों खर्च किया जाता है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी रहती है. उन्होंने कोलियरी प्रबंधन से मांग की है कि जल्द नालियों की सफाई करायी जाये, अन्यथा आंदोलन किया जायेगा. —– कोलियरी प्रक्षेत्र में नियमित रूप से नहीं होती नाले की उड़ाही, यूनियन प्रतिनिधियों ने साफ कराने की मांग

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
संजय कुमार राणा

लेखक के बारे में

By संजय कुमार राणा

2005 से प्रभात खबर में काम कर रहे हैं. सभी प्रकार का खबरों में रुचि है. खासकर विकासात्मक मुद्दों जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंच सके. ऐसी पत्रकारिता को पसंद करते हैं. इसीलिए लगातार इस दिशा में ही अपनी रिपोर्टिंग करते रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola