पालोजोरी में निकली भव्य शिव बारात

झांकी में भगवान भोलेनाथ व अन्य देवी-देवताओं के साथ भूत बेताल को देखा श्रद्धालु हुए भाव विभोर
पालोजोरी. प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को महाशिवरात्रि त्योहार धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ शिव का विवाह संपन्न हुआ. इससे पूर्व धूमधाम से शिव बारात निकली. शिव बारात में दुल्हा के रूप में भगवान शिव व नंदी को देख श्रद्धालु भावविभोर हो गए. शिव बारात में भगवान भोलेशंकर के अलावे कार्तिकेय, गणेश, भूत, बेताल, हनुमान, विष्णु सहित गण के वेश में कलाकारों ने हिस्सा लिया. वहीं, जरमुंडी के दुर्गा बैंड की धुन पर जमकर बारातियों ने ठुमके लगाये. इसके उपरांत बारात के द्वार लगने पर महिलाओं ने पारंपरिक रीति के अनुसार भगवान भोले शंकर का गाल सेंकाई व मोर का परीक्षण किया. बारात में शामिल सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. ————– विधि विधान पूर्वक संपन्न हुआ शिव का विवाह, महिलाओं ने निभाई पारंपरिक रीति-रिवाज
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




