रिमझिम फुहारों के बीच आस्था का सैलाब! बीएड कॉलेज तक कांवरियों की कतार

Updated:
विज्ञापन

बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रावणी मेला का 20वां दिन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रिमझिम बारिश के बीच देवघर में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए उमड़ी लाखों की भीड़. बीएड कॉलेज तक लगी कतार, आस्था का अनूठा संगम.

विज्ञापन

देवघर. राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 20वें दिन मंगलवार को बाबा बैद्यनाथ की नगरी पूरी तरह शिवमय नजर आयी. रिमझिम बारिश के बीच अहले सुबह से ही कांवरियों और श्रद्धालुओं की भीड़ बाबा नगरी में उमड़ती रही. बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पट खुलते ही बोल-बम और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र गूंज उठा. बारिश की फुहारों के बीच कांवरियों में बाबा के जलार्पण को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखा.

विज्ञापन

बीएड कॉलेज से लगी कतार, बारिश में भी नहीं थमी आस्था

सुबह से ही बीएड कॉलेज तक कांवरियों की कतार लगी रही. श्रद्धालु अनुशासित तरीके से रूटलाइन में आगे बढ़ते हुए बाबा का जयघोष करते रहे. बारिश के बावजूद कांवरियों के कदम नहीं रुके और बाबा के दर्शन व जलार्पण को लेकर उत्साह बना रहा. रूटलाइन में जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की गयीं.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सीसीटीवी से निगरानी

मेला क्षेत्र और रूटलाइन में दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और सुरक्षा बलों की तैनाती रही. नियंत्रण कक्ष और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी गयी. प्रशासन की टीम श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम जलार्पण कराने में जुटी रही.

बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रावणी मेला का 20वा दिन | Prabhat Khabar Network
बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रावणी मेला का 20वां दिन | Prabhat Khabar Network

तीसरी सोमवारी पर 3.61 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

राजकीय श्रावणी मेला की तीसरी सोमवारी पर कुल 3,61,679 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण किया. इनमें बाह्य अर्घा से 2,09,856 और आंतरिक अर्घा से 1,29,532 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया. सुबह 4:15 बजे से जलार्पण शुरू हुआ था.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola