एक छलांग, मौत और कई सवाल... आखिर मॉल की छत तक कैसे पहुंचा कर्मी?

Updated:
विज्ञापन

इसी मॉल की छत से कूदकर कर्मी ने दी जान | Prabhat Khabar Network

देवघर मॉल की छत से एक कर्मी की संदिग्ध मौत. पुलिस जांच में जुटी, जानें कैसे पहुंचा छत तक और क्या है पूरा मामला.

विज्ञापन

देवघर. नगर थाना के बगल छोटी मस्जिद के पास स्थित खूबसूरत मॉल की छत से कूदकर वहां काम करने वाले एक कर्मी द्वारा जान देने का मामला सामने आया है. समाचार लिखे जाने तक मृतक के नाम व पता की जानकारी नहीं मिल सकी है. जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस अहले सुबह मॉल के पास पहुंची. पुलिस ने गंभीर हालत में उक्त कर्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मॉल की छत तक कैसे पहुंचा, जांच तेज

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उक्त कर्मी मॉल के अंदर ही रहता था या नहीं. अगर वह मॉल में नहीं रहता था, तो अहले सुबह वह मॉल के अंदर से छत तक कैसे पहुंचा, इसकी भी जांच की जा रही है. फिलहाल सदर अस्पताल में मृतक का शव रखा हुआ है और परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है. पुलिस मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करायेगी. समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है. नगर थाना के एसआई प्रेम कुमार टुडू ने बताया कि प्रथम दृष्टया मॉल की छत से कूदकर कर्मी द्वारा जान दिए जाने का मामला सामने आया है. समाचार लिखे जाने तक मृतक के नाम व पता की जानकारी नहीं मिल सकी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola