तीसरी सोमवारी पर आस्था का सैलाब,सरकार भवन से नंदन पहाड़ तक कांवरियों की कतार
रूट लाइन में कतारबद्ध कांवरिया| Prabhat Khabar Network
श्रावणी मेले की तीसरी सोमवारी पर देवघर में कांवरियों का सैलाब उमड़ पड़ा. रूट लाइन में धीमी गति और उमस भरी गर्मी से कांवरियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
देवघर. श्रावणी मेले की तीसरी सोमवारी पर रविवार मध्यरात्रि के बाद से ही सरकार भवन से नंदन पहाड़ तक रूट लाइन में कांवरियों का हुजूम उमड़ने लगा. सुबह करीब चार बजे बाबा मंदिर में जलार्पण शुरू होते ही कांवरियों की कतार ने रफ्तार पकड़ ली.
आपके शहर में
जलार्पण शुरू होते ही बढ़ी कतार की रफ्तार
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी और अधिकारी लगातार मुस्तैद रहे. सुबह के समय कांवरियों का प्रवाह तेज रहा. कतारबद्ध व्यवस्था के बीच श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ के जलार्पण के लिए आगे बढ़ते रहे. सुबह करीब 8:30 बजे के बाद नंदन पहाड़ रिंग रोड में उमस भरी गर्मी के कारण कांवरियों की परेशानी बढ़ गयी.
धीमी रफ्तार से महिलाएं और बच्चे परेशान
छत्तीसगढ़ के मनोज विश्वकर्मा, भोपाल के शिवेंद्र किशोर, समस्तीपुर के बसंत पांडेय और दरभंगा के सज्जन कुमार ने बताया कि कतारबद्ध व्यवस्था अच्छी है, लेकिन कतार आगे बढ़ने की गति धीमी होने से परेशानी हो रही है. खासकर महिलाओं और बच्चों को उमस भरी गर्मी में अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
कांवरियों की सेवा में जुटे स्थानीय लोग
इधर, रूट लाइन में स्थानीय लोग भी कांवरियों की सेवा में जुटे रहे. कोई पानी पिला रहा था, तो कोई शरबत और फल बांटकर श्रद्धालुओं को राहत देने में लगा था. ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मी भी कांवरियों के बीच पानी के पाउच वितरित करते नजर आये. लव-कुश सेवा समिति की ओर से चाय, पानी और शरबत की व्यवस्था की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए