चप्पे-चप्पे पर पहरा!CCTV से लेकर वीडियो वॉल तक,'तीसरी आँख' की निगरानी में शिवभक्त

Updated:
विज्ञापन

आईसीएमआर के जरिए मेला क्षेत्र की मॉनिटरिंग करते डीसी व अन्य अधिकारी | Prabhat Khabar Network

देवघर में श्रावणी मेले की तीसरी सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़. प्रशासन की पैनी नज़र.

विज्ञापन

देवघर. राजकीय श्रावणी मेला की तीसरी सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. कांवरियों की सुरक्षा, सुगम जलार्पण और भीड़ नियंत्रण को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा. इसी क्रम में संथाल परगना के पुलिस महानिरीक्षक मयूर पटेल और उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने सोमवार को बाबा मंदिर स्थित मुख्य कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया. अधिकारियों ने आधुनिक सीसीटीवी कैमरों और वीडियो वॉल के माध्यम से पूरे मेला क्षेत्र, रूट लाइन और मंदिर परिसर की लाइव निगरानी की.

आपके शहर में

विज्ञापन

कतार की रफ्तार पर लगातार नजर

आईसीएमआर के जरिए मेला क्षेत्र की मॉनिटरिंग करते डीसी व अन्य अधिकारी | Prabhat Khabar Network
कांवरियो का उमड़ा जनसैलाब. Prabhat Khabar Network

निरीक्षण के दौरान आईजी और उपायुक्त ने रूट लाइन के विभिन्न कतार बिंदुओं के साथ मंदिर परिसर के आंतरिक और बाहरी क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया. क्यू मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से श्रद्धालुओं की कतार की गति और भीड़ की स्थिति की समीक्षा की गयी. अधिकारियों ने निर्देश दिया कि कतार कहीं भी धीमी होने या किसी स्थान पर भीड़ बढ़ने की स्थिति में तत्काल ऑन-ड्यूटी दंडाधिकारी और पुलिस बल को सूचना दी जाये, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

आईसीएमआर के जरिए मेला क्षेत्र की मॉनिटरिंग करते डीसी व अन्य अधिकारी | Prabhat Khabar Network
आईसीएमआर के जरिए मेला क्षेत्र की मॉनिटरिंग | Prabhat Khabar Network

उपायुक्त ने आईएमसीआर और मंदिर कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारियों एवं तकनीकी टीम को मेला क्षेत्र के सभी संवेदनशील स्थानों पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम से मिलने वाली सूचनाओं पर त्वरित समन्वय के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाये, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो. तीसरी सोमवारी पर प्रशासन की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच कांवरिया लगातार सुगम एवं सुरक्षित तरीके से बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण कर रहे हैं. निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा और अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola