मधुपुर में तेज रफ्तार पर लगेगी ब्रेक! मंत्री को ज्ञापन सौंप सुरक्षा उपायों की उठी मांग
मंत्री को ज्ञापन सौंपतें नप उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज | Prabhat Khabar Network
मधुपुर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए स्कूलों और चौक-चौराहों पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग, मंत्री को सौंपा गया ज्ञापन.
मधुपुर. शहर में वाहनों की बढ़ती आवाजाही और तेज रफ्तार के कारण प्रमुख चौक-चौराहों व स्कूलों के निकट स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग को लेकर नगर परिषद उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज ने प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन को ज्ञापन सौंपा. उन्होंने पथलचपटी स्थित मंत्री के आवास पर पहुंचकर शहर में यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर ध्यान आकृष्ट कराया.
स्कूलों के पास रंबल स्ट्रिप बनाने की मांग
ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख चौक-चौराहों और विद्यालयों के निकट स्पीड ब्रेकर एवं रंबल स्ट्रिप का निर्माण कराने की मांग की गयी. नप उपाध्यक्ष ने मंत्री से संबंधित विभाग को इस दिशा में आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया.
तेज रफ्तार वाहनों से हादसों का खतरा
ऋषभ भारद्वाज ने बताया कि शहर में तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है. विशेषकर स्कूल आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता रहती है. प्रमुख स्थानों पर स्पीड ब्रेकर और रंबल स्ट्रिप बनने से वाहनों की गति नियंत्रित करने में मदद मिलेगी.
आम नागरिकों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर जोर
उन्होंने कहा कि यातायात की गति नियंत्रित होने से सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी. साथ ही आम नागरिकों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकेगी. शहर में बढ़ती वाहनों की आवाजाही को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा उपायों को मजबूत करना जरूरी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए