देवघर की टीम ने संडे क्रिकेट एकेडमी को 129 रनों से हराया, संगम ने लिये छह विकेट

Updated:
विज्ञापन
देवघर की टीम ने संडे क्रिकेट एकेडमी को 129 रनों से हराया, संगम ने लिये छह विकेट

पटना में बिहार कैंब्रिज क्रिकेट अकादमी की ओर से आयोजित राहुल शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में देवघर क्रिकेट अकादमी की टीम ने संडे क्रिकेट अकादमी को 129 रनों से हरा दिया.

विज्ञापन

देवघर. पटना में बिहार कैंब्रिज क्रिकेट अकादमी की ओर से आयोजित राहुल शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में देवघर क्रिकेट अकादमी की टीम ने संडे क्रिकेट अकादमी को 129 रनों से हरा दिया. 21 ओवर के निर्धारित मैच में देवघर टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर 223 रनों का स्कोर खड़ा किया. टीम के आदित्य सम्राट ने 36 गेंद में 79 रन, प्रियांशु कुमार ने 20 गेंद में 39 रन व उत्कर्ष ने 38 रन बनाये. संडे टीम के गेंदबाज आयुष सिंह ने दो विकेट हासिल किये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी संडे अकादमी की पूरी टीम 94 रनों के स्कोर पर सिमट गयी. देवघर टीम के गेंदबाज संगम मिश्रा ने 18 रन देकर छह विकेट व यश मिश्रा ने दो विकेट हासिल किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola