देवघर श्रावणी मेला 2026: मेला क्षेत्र का DC ने किया निरीक्षण, सोमवारी की भीड़ को लेकर अफसरों को अलर्ट रहने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

दूसरी सोमवारी से पहले व्यवस्था का जायजा लेते डीसी | Prabhat Khabar Network

देवघर श्रावणी मेला में सोमवारी की भीड़ को देखते हुए डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए.

विज्ञापन

देवघर : राजकीय श्रावणी मेला 2026 में श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित जलार्पण कराने को लेकर रविवार को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने अहले सुबह मेला क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया. उन्होंने विभिन्न रूटलाइन, बाबा बैद्यनाथ मंदिर के आसपास के क्षेत्रों और मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया.

रूटलाइन से सुविधाओं तक का लिया जायजा

उपायुक्त ने बीएड कॉलेज, तिवारी चौक, शिवराम झा चौक और जलसार पार्क का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बैरिकेडिंग, रूटलाइन, साफ-सफाई, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति की जांच की. जहां भी कमियां मिलीं, उन्हें तत्काल दूर करने और व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया.

सुरक्षित जलार्पण और भीड़ नियंत्रण पर जोर

रविवार और आगामी सोमवारी को श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए उपायुक्त ने क्राउड मैनेजमेंट की भी समीक्षा की. उन्होंने श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने और सुगम व सुरक्षित जलार्पण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम और सूचना केंद्रों को लगातार सक्रिय एवं सतर्क रखने पर भी विशेष जोर दिया, ताकि भीड़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा सके और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके.

ये भी पढ़ें- सावन की दूसरी सोमवारी पर 54 फीट की विशाल कांवर लेकर शिवगादी धाम रवाना हुए श्रद्धालु

सेवा भाव से ड्यूटी करने का निर्देश

बाबा बैद्यनाथ मंदिर प्रांगण में प्रतिनियुक्त अधिकारियों, दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों से उपायुक्त ने कहा कि मेला ड्यूटी को केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की सेवा का पुनीत अवसर मानकर पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें. उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ सहयोगपूर्ण व्यवहार करने और किसी भी स्थिति में व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया.

ये व्यवस्थाएं रहेंगी प्राथमिकता में

  • बीएड कॉलेज, तिवारी चौक, शिवराम झा चौक और जलसार पार्क का निरीक्षण
  • बैरिकेडिंग, रूटलाइन, साफ-सफाई, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच
  • आगामी सोमवारी की भीड़ को देखते हुए क्राउड मैनेजमेंट की समीक्षा
  • सीसीटीवी, कंट्रोल रूम और सूचना केंद्रों को अलर्ट रखने का निर्देश
  • श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुगम जलार्पण व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी समेत संबंधित दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- World Tribal Day: जल-जंगल-जमीन से 'ओलंपिक' तक... झारखंड की ये 5 बेटियां, जिन्होंने दुनिया में गाड़ा झंडा


विज्ञापन
Sanjeet Mandal

लेखक के बारे में

By Sanjeet Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola