सारठ सीएचसी में अब ड्रेस कोड में दिखेंगे डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते सीएचसी प्राभारी डॉक्टर गुडाकेश | Prabhat Khabar Network

सारठ सीएचसी में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए नये रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों की ड्यूटी तय की गयी है. डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए ड्रेस कोड व आई-कार्ड अनिवार्य किया गया है. साथ ही शिकायत पेटिका लगाने और 24 घंटे स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध रखने का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन

सारठ (देवघर) : प्रखंड सीएचसी में शनिवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गुडाकेश की अध्यक्षता में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक हुई. बैठक में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने को लेकर समीक्षा की गई और आवश्यक सुझाव लिए गए. बैठक में डॉ. प्रज्ञा भगवती ने प्रसव कक्ष में जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने तथा ड्यूटी के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों के लिए ड्रेस कोड लागू करने का सुझाव दिया. वहीं, नए रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों की ड्यूटी को लेकर भी चर्चा हुई. श्रावण मेला के कारण ड्यूटी करने में आ रही परेशानियों को चिकित्सकों ने बैठक में रखा. इस दौरान लेबर रूम, एएनसी जांच, ओपीडी, इमरजेंसी और एंबुलेंस सेवा समेत विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गए.

आपके शहर में

विज्ञापन

नये रोस्टर के अनुसार तय होगी चिकित्सकों की ड्यूटी

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गुडाकेश ने बताया कि सीएचसी के लिए नया रोस्टर तैयार किया गया है. इसके अनुसार चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित की गयी है. सीएचसी में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवा जारी रहेगी और चिकित्सक ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे. उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी के दौरान ड्रेस कोड में रहेंगे. साथ ही सभी को अपने साथ आई-कार्ड रखना होगा, ताकि आम लोग स्वास्थ्य कर्मियों की आसानी से पहचान कर सकें.

ये भी पढ़ें- फर्जी सीबीआई अफसर बन कारोबारी से 1.67 करोड़ ठगे, रांची से दो गिरफ्तार

जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश

सीएचसी में शुगर, बीपी, सर्दी-खांसी, बुखार और दमा समेत अन्य सामान्य बीमारियों की जांच एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया गया है. डॉ. गुडाकेश ने कहा कि लेबर रूम समेत सीएचसी के कुछ स्थानों को लेकर शिकायतें मिली हैं. इन कमियों को जल्द दूर किया जाएगा.

शिकायत पेटिका में दर्ज कर सकेंगे समस्याएं

सीएचसी में मरीजों और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए शिकायत पेटिका लगायी जा रही है. इसमें लोग सीएचसी की कमियों या स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकेंगे. शिकायत पेटिका को प्रत्येक सप्ताह होने वाली स्टाफ मीटिंग के दौरान खोला जाएगा. प्राप्त शिकायतों की समीक्षा कर संबंधित समस्याओं का तत्काल समाधान करने का प्रयास किया जाएगा.

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना सीएचसी की सर्वोच्च प्राथमिकता है. श्रावण मेला समाप्त होने के बाद एंबुलेंस की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल सुविधा मिल सके. बैठक में डॉ. प्रज्ञा भगवती, डॉ. कुमार मोहन, डॉ. जितेंद्र कुमार, सहायक चितरंजन विश्वकर्मा एवं राज तिवारी समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- देवघर श्रावणी मेला 2026: मेला क्षेत्र का DC ने किया निरीक्षण, सोमवारी की भीड़ को लेकर अफसरों को अलर्ट रहने का निर्देश


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola