सावन की दूसरी सोमवारी पर 54 फीट की विशाल कांवर लेकर शिवगादी धाम रवाना हुए श्रद्धालु
जल लेकर रवाना होते हुए कांवरिया
सावन की दूसरी सोमवारी पर साहिबगंज में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. राजमहल से 54 फीट लंबी विशाल कांवर यात्रा निकालकर श्रद्धालुओं ने शिवगादी धाम में जलाभिषेक किया. यह यात्रा चार वर्षों से लगातार निकाली जा रही है.
शत्रुधन हजारी की रिपोर्ट
राजमहल (साहिबगंज) : सावन की दूसरी सोमवारी पर राजमहल के उत्तरवाहिनी गंगा तट स्थित सूर्यदेव घाट पर सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर गंगाजल भरा और भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए शिवगादी धाम की ओर रवाना हुए. इस दौरान बोरियो से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं के जत्थे ने 54 फीट लंबी विशाल और भव्य शत सनातन कांवर यात्रा निकाली. गंगा तट से कांवर यात्रा शुरू होते ही पूरा क्षेत्र ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा. श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव और उत्साह के साथ विशाल कांवर लेकर शिवगादी धाम के लिए रवाना हुए. कांवर यात्रा को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सूर्यदेव घाट पर मौजूद रहे.
चार वर्षों से लगातार निकाली जा रही कांवर यात्रा
बोरियो के श्रद्धालुओं द्वारा पिछले चार वर्षों से लगातार राजमहल की उत्तरवाहिनी गंगा से गंगाजल उठाकर कांवर यात्रा निकाली जा रही है. कांवरिया राजमहल से गंगाजल लेकर तीनपहाड़, बोरियो, पंचकठिया और बरहेट होते हुए मिनी बाबा धाम के नाम से प्रसिद्ध शिवगादी धाम पहुंचते हैं. श्रद्धालुओं ने बताया कि सावन की सोमवारी के दिन शिवगादी धाम में भक्तों की भारी भीड़ रहती है. इस वजह से 54 फीट लंबी विशाल कांवर को मंदिर परिसर तक ले जाने में परेशानी होती है. इसलिए कांवरिया मंगलवार की सुबह शिवगादी धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का गंगाजल से जलाभिषेक करते हैं.
आस्था और सनातन परंपरा का प्रतीक है यात्रा
54 फीट की विशाल कांवर यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला. यात्रा में शामिल कांवरियों ने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं है, बल्कि सनातन परंपरा और श्रद्धा का प्रतीक भी है. कांवरियों के अनुसार, पिछले चार वर्षों से लगातार इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है और हर वर्ष इसमें शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है. विशाल कांवर के साथ निकली यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा.
ये भी पढ़ें- JPSC परीक्षा अनियमितताः 3 सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ करेगी CID
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अर्चना कुजूर
अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.
झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










