Deoghar news : स्नातक छात्र की रहस्यमय मौत: बहन के घर जाने निकला था, शव मिला मधुपुर में

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : स्नातक छात्र की रहस्यमय मौत: बहन के घर जाने निकला था, शव मिला मधुपुर में

देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथ गांव के समीप युवक का शव मिला है, जिसकी पहचान गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पुरनानगर गांव निवासी सुभाष मरांडी के रूप में हुई है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर . गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पुरनानगर गांव निवासी 18 वर्षीय स्नातक छात्र सुभाष मरांडी की रहस्यमय हालात में मौत हो गयी है. उसका शव देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथ गांव के समीप मिला. मृतक के सिर पर गहरे चोट के निशान हैं, जिससे आशंका जतायी जा रही है कि उसकी हत्या की गयी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजनों के बयान का इंतजार कर रही है. जानकारी के मुताबिक सुभाष मरांडी बुधवार को अपने बुढ़ेई थाना क्षेत्र के चौरा गांव स्थित बहन के घर जाने के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक वहां नहीं पहुंचा. जब वह रातभर घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. गुरुवार और शुक्रवार को भी कोई सुराग नहीं मिला. शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक युवक के शव की तस्वीर वायरल हुई, जिससे परिजनों को सूचना मिली. वे तुरंत मधुपुर पहुंचे और शव की पहचान सुभाष मरांडी के रूप में की. घटनास्थल पर पहुंचे मधुपुर थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर देवघर सदर अस्पताल में उसे पोस्टमार्टम कराया और 72 घंटे के लिये सुरक्षित रखवा दिया. मृतक के बड़े भाई नरेश मरांडी ने बताया कि सुभाष बेहद शांत स्वभाव का लड़का था और बीए की पढ़ाई कर रहा था. उसकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी. परिवार उसकी मौत से सदमे में है और हत्या के कारणों को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं कह पा रहे है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल युवक की मौत हत्या है या कोई और कारण, यह जांच का विषय बना हुआ है. ॰बुधवार को बहन के घर जाने निकला था सुभाष, शुक्रवार को मिला शव ॰सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर से हुई पहचान ॰सिर पर गहरे जख्म के निशान, हत्या की आशंका ॰पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद सुरक्षित रखवाया था 72 घंटे तक, परिजनों से बयान की प्रतीक्षा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
आशीष कुंदन

लेखक के बारे में

By आशीष कुंदन

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola