स्वास्थ्य और पढ़ाई पर दें ध्यान, इंटरनेट व मोबाइल से दूर रहें बच्चे: डीसी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Jul 2024 7:55 PM
डीसी विशाल सागर ने इस दौरान 350 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया. साइकिल पाने वालों में मोहनपुर प्रखंड के पांच स्कूलों के 179 छात्र व 171 छात्राएं शामिल हैं.
उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत 350 साइकिल का वितरण, डीसी ने छात्रों को दी सलाह संवाददाता, देवघर राजकीयकृत बिहारी लाल सर्राफ प्लस टू विद्यालय में साइकिल वितरण योजना के तहत आठवीं कक्षा में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ी जाति के छात्र-छात्राओं को ‘उन्नति का पहिया’ निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. डीसी विशाल सागर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने 350 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया. साइकिल पाने वालों में मोहनपुर प्रखंड के पांच स्कूलों के 179 छात्र व 171 छात्राएं शामिल हैं. डीसी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि उन्नति का पहिया के माध्यम से प्रगति की ओर निरंतर बढ़ते रहें. साथ ही अपने स्वास्थ्य और पढ़ाई पर ध्यान देते हुए इंटरनेट व मोबाइल फोन से दूरी बनाये रखें. उन्होंने कहा कि ””””उन्नति का पहिया”””” निशुल्क साइकिल वितरण योजना का लाभ मिलने से छात्र एवं छात्राओं को स्कूल आने जाने में मदद मिलेगी और आप सभी आसानी से स्कूल आ जा सकेंगे. बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके. इसके लिए राज्य सरकार की कई योजनाएं चल रही है. इसका अवश्य लाभ लें एवं खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में जिला का नाम रोशन करें. ———- डीसी ने छात्रों को ब्लैक बोर्ड पर भूगोल विषय की बारीकी को समझाया डीसी ने स्कूल के छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना एवं 9वीं क्लास की छात्राओं से सवाल भी पूछे. बच्चों ने भी सही-सही जवाब दिया. उन्होंने ब्लैक बोर्ड पर भी अच्छी तरह से भूगोल व अन्य विषयों को बारीकी से समझाया. डीसी ने विभिन्न कक्षाओं का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली. डीसी ने छात्राओं की पढ़ाई व मध्याह्न भोजन संबंधी जानकारी लेते हुए आधुनिक शैक्षणिक गतिविधियों की भी जानकारी लेते हुुए स्कूल प्रबंधन व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि स्कूल में किसी भी स्थिति में बदइंतजामी ना हो और विद्यालय का माहौल बेहतर बना रहे. इस पर विशेष ध्यान दे. कार्यक्रम में डीडीसी नवीन कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी दयानंद दूबे, प्रखंड विकास पदाधिकारी, मोहनपुर, स्कूल के प्रचार्य, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कर्मी आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










