Deoghar News : डीसी ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Published by : Sanjeet Mandal Updated At : 04 Nov 2025 7:32 PM

विज्ञापन

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने मंगलवार को कल्याणपुर स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण कर संपूर्ण व्यवस्था की वस्तुस्थिति का जायजा लिया.

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, देवघर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने मंगलवार को कल्याणपुर स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण कर संपूर्ण व्यवस्था की वस्तुस्थिति का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, वीवीपीएटी हॉल और बीयू हॉल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की. उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानकों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करें. डीसी ने कहा कि आगामी चुनावों के मद्देनजर वेयर हाउस की सुरक्षा और तकनीकी तैयारियों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया निर्विघ्न एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके. इस दौरान उन्होंने सुरक्षा संबंधी तैयारियों को लेकर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. निरीक्षण के क्रम में श्री लकड़ा ने वेयर हाउस गेट पर लगी सील की जांच की तथा परिसर में तैनात जवानों से ड्यूटी संचालन की जानकारी ली. डीसी ने सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्रों व फायरबॉक्स मशीनों की भी जांच की और संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से सुरक्षा उपकरणों की कार्यक्षमता की जांच व साफ-सफाई करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान उप-निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार, पुलिस पदाधिकारी, वेयर हाउस के कर्मी तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे. हाइलाइट्स सीसीटीवी से लेकर फायर सेफ्टी तक की जांच, मानकों का सख्ती से अनुपालन करने का निर्देश

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Mandal

लेखक के बारे में

By Sanjeet Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola