Deoghar News : हर घर तक पहुंचे शुद्ध जल, हर गांव बने मॉडल: डीसी
Published by : Sanjeet Mandal Updated At : 30 Oct 2025 7:14 PM
डीसी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई. बैठक में डीसी ने कहा कि हर घर तक नल से स्वच्छ पेयजल पहुंचाना और हर गांव को स्वच्छ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.
प्रमुख संवाददाता, देवघर : डीसी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई. बैठक में डीसी ने कहा कि हर घर तक नल से स्वच्छ पेयजल पहुंचाना और हर गांव को स्वच्छ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने संबंधित कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं को निर्धारित समय में पूर्ण करें तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सुनियोजित पेयजल आपूर्ति प्रणाली स्थापित करें. डीसी ने कहा कि मल्टी विलेज स्कीम, सिंगल विलेज स्कीम, पीएम जनमन एवं पीवीटीजी योजनाओं से जुड़े सभी कार्यों में गति लाकर शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करें. सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर आमजन तक पहुंचे. उन्होंने मॉडल गांव बनाने की दिशा में ठोस कदम उठायें.
डीसी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि एनओसी से जुड़े सभी लंबित मामलों का समय पर निष्पादन करें, ताकि योजनाओं में अनावश्यक विलंब नहीं हो. उन्होंने रिमोट मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से सभी चालू योजनाओं की निगरानी करने की बात कही. ताकि कार्य की गुणवत्ता और पारदर्शिता बनी रहे.स्कूल-आंगनबाड़ी में पेयजल व शौचालय की व्यवस्था अनिवार्य
बैठक में उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल, शौचालय और इंसीनरेटर मशीन की व्यवस्था सुनिश्चित करें. साथ ही कस्तूरबा विद्यालयों एवं हाई स्कूलों में भी स्वच्छता सुविधाओं को प्राथमिकता दें. उन्होंने कहा कि साफ-सफाई और स्वच्छ वातावरण बच्चों के स्वस्थ भविष्य की नींव है. बैठक में डीडीसी पीयूष सिन्हा, डीइओ विनोद कुमार, डीपीआरओ राहुल कुमार भारती, समाज कल्याण पदाधिकारी कुमारी अंजना, कार्यपालक अभियंता (देवघर एवं मधुपुर), डीएमएफटी टीम और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे.हाइलाइट्स
जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक में दिए निर्देशडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










