deoghar news : मानिकपुर में दुर्गाधाम पर्यटक विश्राम गृह और बाघमारा के बैजूधाम में बनेगा गोलाकार शेड
Published by : Sanjeet Mandal Updated At : 24 Apr 2025 8:16 PM
समाहरणालय में डीसी विशाल सागर ने जिला पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक गुरुवार को की. बैठक में उन्होंने पर्यटन स्थलों के विकास के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों के दिशा निर्देश दिया.
प्रमुख संवाददाता, देवघर : समाहरणालय में डीसी विशाल सागर ने जिला पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक गुरुवार को की. बैठक में उन्होंने पर्यटन स्थलों के विकास के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों के दिशा निर्देश दिया. इस बैठक में मानिकपुर में दुर्गाधाम, बाघमारा के बैजूधाम आदि इलाके में पर्यटकों की सुविधा के लिए योजनाओं की स्वीकृति दी है. इसके अलावा कई जगहों पर विश्राम गृह बनाने का भी प्रस्ताव लिया गया है. इसके लिए प्राक्कलन तैयार कर राशि की स्वीकृति देकर विभागीय अनुशंसा के लिए भेजने का निर्देश दिया. बैठक में मानिकपुर पंचायत स्थित दुर्गा धाम में पर्यटक विश्राम गृह निर्माण एवं लाइट का कार्य प्राक्कलित राशि 22.47 लाख एवं सौन्दर्यीकरण एवं पर्यटकीय विकास कार्य के लिए 24.84 लाख के अलावा देवघर प्रखंड स्थित बाघमारा के बैजू धाम में गोलाकार शेड निर्माण के लिए 23.66 लाख और पर्यटक विश्राम गृह निर्माण के लिए 24.90 लाख की स्वीकृति देते हुए विभागीय अनुशंसा के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश डीसी ने दिया है. बैठक में मंत्री प्रतिनिधि, कार्यपालक अभियंता जिला परिषद, जिला खेल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल देवघर, एपीआरओ एवं संबंधित समिति के सदस्य एवं अधिकारी सहित अन्य मौजूद थे. हाइलाइट्स डीसी ने की जिला पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक पर्यटकीय विकास व सौंदर्यीकरण के लिए दी गयी राशि की स्वीकृति
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










