महिला अधिकार व बाल विवाह पर हुई चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
मधुपुर. शहर के पथलचपटी स्थित प्रेरणा भारती सभागार आसरा में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पिपरा, भंडारो, पट्टाजोरी, मारगोमुंडा, सलैया, मथुरा, नयी चिन्हुंटिया व पंदनिया की किशोरी शामिल हुई. कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला अधिकार, जेंडर समानता, बाल विवाह, बाल मजदूरी जैसी मुद्दों पर चर्चा हुई. बताया गया कि जब तक महिलाएं खुद अपने आप को सम्मान नहीं देगी उन्हें कोई सम्मान नहीं मिलेगा. कहा कि हमें न ज्यादा ना कम, बराबरी का सम्मान मिले साथ ही साथ बाल विवाह, जेंडर, महिला अधिकार, महिला सुरक्षा के ऊपर में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. इस अवसर पर किशोरियों द्वारा बालिका शिक्षा एवं लिंग असमानता पर नाटक की प्रस्तुति की गयी एवं संविधान के ऊपर नागपुरी गीत नृत्य, संताली नृत्य एवं स्वागत गीत की भी प्रस्तुति की गयी. मौके पर उषा देवी, गर्ल्स फर्स्ट फंड परियोजना से कांति कुमारी, मोनिका मित्र, वहीद फिरोजी, विष्णु टुडू आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




