अंचल कार्यालय में आठ चौकीदारों ने किया योगदान

Updated:
विज्ञापन
अंचल कार्यालय में आठ चौकीदारों ने किया योगदान

सारवां ब्लॉक में सीओ के समक्ष किया योगदान

विज्ञापन

सारवां. अंचल कार्यालय में शनिवार को नवनियुक्त आठ चौकीदारों ने सीओ राजेश कुमार साहा के समक्ष अपना योगदान दिया. इस दौरान सीओ साहा ने नवनियुक्त चौकीदारों को नियमावली के साथ ड्रेस कोड का पालन करते हुए रहन-सहन, कर्तव्य और निष्ठा के बारे में अवगत कराया गया. कहा कि प्रतिदिन 10 से 5 बजे तक ड्यूटी के लिए अंचल कार्यालय पहुंचना है. वहीं, नवनियुक्त चौकीदारों द्वारा सवाल किया गया कि क्या रेगुलर पढ़ाई कर सकते हैं या नहीं. इस अवसर पर सीओ ने कहा कि आप ओपन विद्यालय, महाविद्यालय व विश्वविद्यालय से कर सकते हैं. इस अवसर पर सभी को बधाई दी गयी और जिम्मेदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का चौकीदार मैनुअल के अनुसार निभाने का निर्देश दिया. इस अवसर पर नवनियुक्त चौकीदार बिट्टू कुमार मंडल, अंकित कुमार राय, अजीत कुमार मंडल, रंजन राउत, अमीषा कुमारी, सोनू कुमार, संतोष कुमार, सिंटू चौधरी ने योगदान किया. मौके पर प्रधान सहायक प्रसिद्ध कुमार, अंचल नाजिर रोहित कुमार, संदीप चौरसिया आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम ���ी टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola