गोचर भूमि की मापी और सीमांकन कराने का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन
गोचर भूमि की मापी और सीमांकन कराने का दिया निर्देश

सारठ : सीओ अंचल टीम के साथ पहुंचे बरदही गांव

विज्ञापन

सारठ. प्रखंड क्षेत्र के बरदही गांव में गोचर भूमि का अतिक्रमण करने की शिकायत पर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर सोमवार को सीओ कृष्ण चंद्र सिंह मुंडा, सीआइ अक्षय कुमार सिन्हा व अंचल अमीन सुरेंद्र वर्मा गांव पहुंचे और मामले की जांच की. इस क्रम में गोचर भूमि पर निर्माणाधीन शौचालय का काम सीओ ने रोका दिया है. ग्रामीणों ने बताया कि यहां लगभग 40 एकड़ गोचर भूमि है, जिसमें लगभग 15 एकड़ सरकारी भूमि का कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर कब्जा कर लिया है. ग्रामीणों से मिली शिकायत पर सीओ ने अंचल अमीन का गोचर भूमि की मापी कर अतिक्रमण करनेवाले के नाम की मांग की है. सीओ कृष्ण चंद मुंडा ने कहा कि एक पक्ष के अंदर गोचर भूमि की मापी की जायेगी. साथ ही उक्त भूमि का सीमांकन कर अतिक्रमण करनेवाले लोगों पर कार्रवाई करते हुए भूमि अतिक्रमण से मुक्त करायी जायेगी. मौके पर सीआइ अक्षय कुमार सिन्हा, पंचायत समिति सदस्य ललन कुमार दास समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. हाइलार्ट्स : वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर सीओ अंचल टीम के साथ पहुंचे बरदही गांव, किया स्थलीय जांच, शौचालय का निर्माण रोका लगभग 15 एकड़ भूमि पर अवैध कब्जा करने की गयी थी शिकायत

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
मिथिलेश सिन्हा

लेखक के बारे में

By मिथिलेश सिन्हा

2001 से प्रभात खबर से जुड़ कर जनहित से जुड़ी पत्रकारिता कर रहे हैं. विकास, लोगों की समस्या, शिक्षा, स्वास्थ्य और क्राइम से जुड़ी खबरों पर बेहतर कवरेज करते रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola