चार घंटे तक रहा ब्लॉक, घंटों विलंब से चलीं ट्रेनें, यात्री रहे परेशान

Edited by SHAILESH
Updated:
विज्ञापन

आसनसोल-झाझा सेक्शन के चितरंजन-सीतारामपुर के बीच लिया ब्लॉक

विज्ञापन

जसीडीह. आसनसोल-झाझा सेक्शन के चितरंजन-सीतारामपुर के बीच बुधवार की दोपहर को चार घंटे का ट्रैफिक पावर ब्लॉक लिया गया. इस दौरान रेलवे द्वारा ट्रैक पर कार्य किया गया. इस कारण डाउन व अप लाइन के 63509-10 वर्धमान-झाझा-वर्धमान पैसेंजर ट्रेन रद्द रही. जबकि ट्रेन नंबर 63546 जसीडीह-अंडाल पैसेंजर चार घंटे,13332 पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे विलंब से चली. वहीं बुधवार को 13020 बाघ एक्सप्रेस 10 घंटे, 07005 रक्सौल स्पेशल चार घंटे, 18450 पटना-पुरी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, 12334 विभूति एक्सप्रेस और 13006 पंजाब मेल एक-एक घंटे विलंब से चली. इससे रेल यात्रियों को यात्रा करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. यात्री अपने ट्रेनों की प्रतीक्षा करते देखे गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH

लेखक के बारे में

By SHAILESH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola