केंद्रीय टीम ने सोनारायठाढ़ी में विकास योजनाओं की जांच
Published by : LAXMAN CHOUDHARY Updated At : 19 Jan 2026 9:32 PM
मनरेगा योजनाओं की जांच के लिए केंद्र की टीम पहुंची सोनारायठाढ़ी
सिंचाई कूप के ईंट की गुणवत्ता पर जतायी नाराजगी मनरेगा योजनाओं की जांच के लिए केंद्र की टीम पहुंची सोनारायठाढ़ी केंद्रीय टीम ने की अधूरी योजनाओं की जांच प्रखंड की महापुर व बिंझा पंचायत में दर्जनों योजनाओं की हुई जांच फोटो 02, फोटो 03, सोनारायठाढ़ी. प्रखंड क्षेत्र में विकास योजनाओं की जांच के लिए दिल्ली से आयी केंद्रीय टीम सोमवार को ब्लॉक पहुंची. जहां से बीडीओ नीलम कुमार के साथ महापुर पंचायत के महलबनी गांव की योजनाओं की जांच की. इस दौरान जेएसएलपीएस की महिलाओं की ओर से संचालित सरस्वती स्वयं सहायता समूह के लघु उद्योग के तहत मुढ़ी निर्माण स्थल की जांच की गयी, जिसमें उद्योग से होने वाले फायदे के संबंध में जानकारी ली. साथ ही बाबनडीहा गांव में मनरेगा योजना के तहत लाभुक बालेश्वर मिर्धा का बिरसा मुंडा हरित ग्राम योजना के तहत निर्मित आम बागवानी व सिंचाई कूप की जांच. वहीं, हेठ मजडीहा में शांति सोरेन का बकरी शेड, राजन हांसदा का प्रधानमंत्री आवास, सूदन मरांडी की सिंचाई कूप निर्माण व उपयोगिता की जानकारी ली. वहीं, कूप निर्माण में गुणवत्तापूर्ण ईंट का प्रयोग नहीं किये जाने को लेकर नाराजगी जतायी, जिसको लेकर प्रखंड कर्मियों ने बताया कि मनरेगा वेंडर के द्वारा गलत ईंट का इस्तेमाल किया गया है. इसके लिए मनरेगा वेंडर को नोटिस भी किया गया है. उसके बाद टीम ने रायकुंड पंचायत के विभिन्न गांव में योजनाओं की जांच की. मौके पर जिला मनरेगा के मनोज कुमार राय, बीडीओ नीलम कुमारी, एई जयप्रकाश तिर्की, कनीय अभियंता इनायत अकरम, पंचायत सचिव मृत्युंजय कुमार राय, रोजगार सेवक, मुखिया बहामुनि मुर्मू, चमन प्रवीण, भूषण मंडल, अभिषेक कुमार, कलीम अंसारी,आलम अंसारी समेत लाभुक मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










