Deoghar news : रेलवे ट्रैक से अधेड़ का शव बरामद, घटना के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Edited by NISHIDH MALVIYA
Updated:
विज्ञापन

जसीडीह-मधुपुर स्टेशन के बीच मथुरापुर हॉल्ट पर रेलवे ट्रैक से सोमवार को पुलिस ने एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया. शव की पहचान जसीडीह थाना क्षेत्र के दोंगी गांव निवासी के रूप में हुई है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जसीडीह. जसीडीह-मधुपुर स्टेशन के बीच मथुरापुर हॉल्ट पर रेलवे ट्रैक से सोमवार को पुलिस ने एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया. शव की पहचान जसीडीह थाना क्षेत्र के दोंगी गांव निवासी पंचानंद मंडल (45) के रूप में हुई है. शव की पहचान मृतक की पत्नी यशोदा देवी ने की है. शव पूरी तरह से क्षत-विपक्ष हो गया था. घटना की सूचना पाकर जसीडीह जीआरपी व मधुपुर आरपीएफ के पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की. इसके बाद शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल देवघर भेज दिया. जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह को स्टेशन के अधिकारी ने थाना को सूचना दी गयी थी कि उक्त स्थान के डाउन लाइन के पोल संख्या 304/16 के पास रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा हुआ है.सूचना मिलते ही जीआरपी एएसआइ पवन कुमार व आरपीएफ पदाधिकारी जवान के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर शव बरामद किया. पुलिस ने शव के पास से एक मोबाइल बरामद किया और घटना की जानकारी मृतक के परिजन को दी. सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचकर शव की पहचान की. परिजन ने बताया कि पंचानंद दृष्टिबाधित थाॉ, जो ट्रेन में मांग कर अपना जीवन यापन करता था. रविवार को वह शादी समारोह में शामिल होने शंकरपुर गया था, जो देर रात तक वापस नहीं लौटा तो पत्नी ने उसके मोबाइल से संपर्क करने की कोशिश की. लेकिन फोन स्विच ऑफ रहने के कारण संपर्क नही हो सका .घटना से पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस ने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि संभवत अधेड़ रेलवे ट्रैक पार कर रहा होगा और ट्रेन की चपेट में आ गया होगा. इस कारण उसकी मौत हो गया होगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा किया जायेगा. घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुईं हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NISHIDH MALVIYA

लेखक के बारे में

By NISHIDH MALVIYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola