सारवां: डोर टू डोर जाकर लाभुकों का करें सत्यापन : बीडीओ

Edited by LILANAND JHA
Updated:
विज्ञापन

बीएलओ को मिला निर्देश सत्यापन में एक भी नहीं छूटे

विज्ञापन

सारवां. प्रखंड सभागार में बीडीओ रजनीश कुमार की देखरेख में मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के सत्यापन को लेकर बूथ लेबल पदाधिकारी की बैठक हुई, जिसमें उनलोगों के पोषक क्षेत्र के योजना के लाभार्थियों की सूची सत्यापन को लेकर वितरण किया गया. इस दौरान प्रभारी बीपीआरओ दिलीप कुमार राय ने कहा कि 3802 लाभार्थियों के अलावा 1188 नन डीबीटी व 552 पचास प्लस के लिए डोर टू डोर सर्व करें और लाभार्थी से आधार कार्ड, बैंक पास बुक, राशन कार्ड, वोटर कार्ड की छाया प्रति आवश्यक लें. बताया गया कि वैसे लाभुक जो छह माह से ऊपर लगातार बाहर में रह रहे हैं या निवास कर रहे हैं, उसकी सूची अलग से दें. मौके पर पंचायत सचिव शालिनी कुमारी, संजय कुमार मंडल, निमाई चंद्र मंडल, जगदीश पंडित, विक्रम कुमार, मोइन अंसारी, मनोज यादव, वीरेंद्र यादव के अलावा गीता कुमारी सिंह सहित अन्य बूथ लेवल पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LILANAND JHA

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola