चुनाव को लेकर अनुमंडल कार्यालय को बनाया गया है नियंत्रण कक्ष
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Nov 2024 8:11 PM
मुख्यालय में भी प्रखंड स्तरीय नियंत्रण कक्ष बनाया गया
मधुपुर. राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. मधुपुर विधानसभा चुनाव के सभी 409 मतदान केंद्रों पर पीठासीन पदाधिकारी व मतदान कर्मी समेत सुरक्षा कर्मी पहुंच चुके हैं. मधुपुर विधानसभा चुनाव के लिए अनुमंडल कार्यालय परिसर में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है. जहां निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ राजीव कुमार समेत अन्य अधिकारी पूरे चुनाव पर नजर रखेंगे. इस दौरान किसी भी मतदान केंद्र पर मशीन खराब होने व किसी कारण मतदान विलंब से शुरू होने संबंधित मामलों पर उचित कार्रवाई करेंगे. बताया जाता है कि पूरे विधानसभा में 54 सेक्टर बनाया गया है. सभी सेक्टर में दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इवीएम खराब होने पर तत्काल सभी सेक्टर में उपलब्ध इवीएम को बदला जायेगा. साथ ही इवीएम व मतदान संबंधी किसी प्रकार की आवश्यक सूचना को सेक्टर पदाधिकारी के माध्यम से अनुमंडल कार्यालय में बने नियंत्रण कक्ष में दिया जायेगा. साथ ही किसी केंद्र में विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर अतिरिक्त पुलिस बल को भेजा जायेगा. इसके लिए रिजर्व पुलिस बल उपलब्ध कराया गया है. सभी प्रखंड मुख्यालय में भी प्रखंड स्तरीय नियंत्रण कक्ष बनाया गया है. ——————————————————————————————————————— नियंत्रण कक्ष से मतदान केंद्रों की ली जायेगी पल-पल की जानकारी
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










