Deoghar News : धरती पर अत्याचार बढ़ा, तो प्रभु का हुआ अवतार : कथावाचक

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Dec 2024 10:29 PM

विज्ञापन

बमबम बाबा आश्रम में आयोजित नौ दिवसीय भागवत कथा में कथावाचक सुधीर मिश्रा के कथा सुन भक्त भाव विभोर हो रहे हैं.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : बमबम बाबा आश्रम में आयोजित नौ दिवसीय भागवत कथा में कथावाचक सुधीर मिश्रा के कथा सुन भक्त भाव विभोर हो रहे हैं. शनिवार को कथावाचक ने कहा कि भगवान श्री कृष्णा को ज्ञात हो गया था कि वह धरती पर अवतरित हुए हैं, फिर भी वह अपने माता-पिता के चरणों को प्रणाम करने में कभी संकोच नहीं करते थे. श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से कथावाचक ने पहले धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की महत्ता के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर अत्याचार, दुराचार, पापाचार बढ़ा है, तब प्रभु का अवतार हुआ है. प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए होता है. जब राजा कंस का अत्याचार बढ़ा, तो भगवान श्री कृष्ण के रूप में जन्म लिये. इसी प्रकार त्रेता युग में लंकापति रावण के अत्याचार बढ़ने पर भगवान राम ने रूप में जन्म लिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola