deoghar news : सेवा भाव से काम करते हैं भाजपा कार्यकर्ता : डॉ रविंद्र राय

Updated at : 09 Mar 2025 8:26 PM (IST)
विज्ञापन
deoghar news : सेवा भाव से काम करते हैं भाजपा कार्यकर्ता : डॉ रविंद्र राय

भारतीय जनता पार्टी की ओर से अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के सानिध्य में काम करने वाले वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : शिव वाटिका सभागार में भारतीय जनता पार्टी की ओर से अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के सानिध्य में काम करने वाले वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. डॉ रविंद्र ने कहा कि अटल जी की नीति और सिद्धांत को हरेक कार्यकर्ता को अपनाना चाहिए. अटल जी युग पुरुष थे. कुशल राजनीतिज्ञ के साथ-साथ प्रखर वक्ता थे. भारतीय लोकतंत्र, राष्ट्रीय एकता व सामाजिक समरसता के लिए समर्पित थे. डॉ राय ने कार्यकर्ताओं को अटल जी को आदर्श को मानकर बड़ों का सम्मान करते हुए सेवा भावना से काम करना करने की सलाह दी. उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता सेवा भाव से काम करते हैं. निश्चित तौर पर भाजपा के कार्यकर्ता पूरी मजबूरी के साथ जनता के बीच निरंतर सेवा का कार्य करेंगे. इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, पूर्व मंत्री राज पलिवार, पूर्व विधायक नारायण दास ने भी संबोधित किया. मौके पर संजीव जजवाड़े, रीता चौरसिया, गंगा नारायण सिंह, ममता गुप्ता, दिवाकर गुप्ता, नवल राय, रवींद्र नाथ तिवारी, पप्पू यादव, प्रज्ञा झा, बलराम पोद्दार, संतोष उपाध्याय, राजीव रंजन सिंह, विजया सिंह, बाबूलाल मरांडी, विनय चंद्रवंशी, भूषण सोनी, आशीष दुबे, संतोष मुर्मू, मंडल अध्यक्ष धनंजय खवाड़े, संजय राय, अशोक यादव, विभूति झा, ईश्वर राय, रवि रवानी, विष्णु राउत, महेंद्र भोक्ता, दिलीप यादव, राजेश मंडल, महेंद्र राणा, परमानंद ठाकुर, प्रहलाद यादव, सोनाधारी झा, अलका सोनी, आशा झा, लक्ष्मी देवी आदि थे.

इन्हें किया गया सम्मानित

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने गौरी शंकर शर्मा, पावरित सिंह, ऋषि सिंह, ओम प्रकाश सिंह, बद्री नारायण साह, बुधन सिंह, भूदेव सिंह, धनंजय चौधरी, विनोद को सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola