नेहरु पार्क में वाहन शुल्क वसूली करने वालों के साथ मारपीट, 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप

शिवगंगा के समीप नेहरु पार्क में वाहनों से शुल्क की वसूली कर रहे ठेकेदार के कर्मियों के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी तथा 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है.
वरीय संवाददाता, देवघर शिवगंगा के समीप नेहरु पार्क में वाहनों से शुल्क की वसूली कर रहे ठेकेदार के कर्मियों के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी तथा 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. इस संबंध में निगम द्वारा बंदोबस्ती पर लिये ठेकेदार बोकारो जिले के चास कृष्णापुरी निवासी सुबोध कुमार सिंह ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिक्र है कि वह 13 जून से नेहरु पार्क में पार्किंग में लग रहे गाड़ियों से वसूली शुरू की है. इसके दूसरे दिन 14 जून को बंदोबस्ती शुल्क वसूल रहे उनके लोगों के साथ कुछ स्थानीय लोगों ने मारपीट कर 3500 रुपये छीन लिया. वहीं 15 जून को शिवराम झा चौक पर करीब 20-25 की संख्या में वे लोग आये और रड व हॉकी स्टिक से मारपीट करते हुए वसूली का करीब 5400 रुपये छीन लिये. वे लोग धमकी देते हुए गये कि नेहरु पार्क में बंदोबस्ती शुल्क वसूली करेगा तो जान मार देंगे. वे लोग इसे अपना एरिया बताते हुए धमकी दी है तथा सरकारी शुल्क वसूली करने में बाधा पहुंचा रहा है. आरोपितों में से कुछ युवकों द्वारा 10 लाख रुपये रंगदारी मांगी गयी है. घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं, जिसे देखकर आरोपितों की पहचान हो सकती है. मामले में कार्रवाई करते हुए सुरक्षा दिलाने का आग्रह नगर थाने की पुलिस से की गयी है. समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज करते हुए नगर थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




