चितरा: सिंचाई कूप निर्माण में अनियमितता की शिकायत

Updated:
विज्ञापन
चितरा: सिंचाई कूप निर्माण में अनियमितता की शिकायत

मनरेगा कूप निर्माण पर सवाल: निजी उपयोग का आरोप, न्यायालय में जांच की मांग

विज्ञापन

चितरा. मनरेगा योजना के तहत बनाये जा रहे एक सिंचाई कूप को लेकर अनियमितता और सरकारी राशि के दुरुपयोग का मामला सामने आया है. चितरा थाना क्षेत्र के आमजोरा गांव निवासी राजेश महतो ने इस संबंध में देवघर के जिला एवं सत्र न्यायालय में लिखित आवेदन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है. दिये आवेदन में जिक्र किया है कि मौजा आमजोरा के अंतर्गत एक व्यक्ति के नाम पर कूप निर्माण स्वीकृत किया गया है. इस योजना की लागत करीब 3 लाख 96 हजार रुपये निर्धारित की गयी है. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि कूप का निर्माण सार्वजनिक उपयोग के बजाय निजी लाभ के लिए चहारदीवारी के भीतर कराया जा रहा है, जिससे गांव के अन्य लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है. साथ ही, निर्माण स्थल की जमीन के अन्य हिस्सेदारों या ग्रामीणों की सहमति भी नहीं ली गयी है. बताया गया है कि इस मामले को लेकर 20 दिसंबर को डीसी को पत्र के माध्यम से शिकायत भेजी गयी थी और बीडीओ सारठ को भी सूचित किया गया था. इसके बाद बीडीओ द्वारा सहायक अभियंता को जांच का निर्देश दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है. इधर, मामले को लेकर ग्रामीणों में असंतोष बढ़ता जा रहा है और वे जल्द से जल्द निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं. इस संबंध में पंचायत के मुखिया जगन्नाथ रवानी ने कहा कि संबंधित चारदीवारी को खुलवा दिया गया. विभागीय अधिकारियों द्वारा जांच भी की गयी है. कहा कि फिलहाल भुगतान रोक दिया गया है.

विज्ञापन
संजय कुमार राणा

लेखक के बारे में

By संजय कुमार राणा

2005 से प्रभात खबर में काम कर रहे हैं. सभी प्रकार का खबरों में रुचि है. खासकर विकासात्मक मुद्दों जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंच सके. ऐसी पत्रकारिता को पसंद करते हैं. इसीलिए लगातार इस दिशा में ही अपनी रिपोर्टिंग करते रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola