मकान हटाने का काम शुरू होते ही अपने सामान देख नम हुई आंखें
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Jul 2024 6:44 PM
विवार की अहले सुबह बम-बम बाबा ब्रह्मचारी पथ में ढहे तीन मंजिला मकान के मलबे को हटाने का काम प्रारंभ कर दिया गया है.
देवघर. रविवार की अहले सुबह बम-बम बाबा ब्रह्मचारी पथ में ढहे तीन मंजिला मकान के मलबे को हटाने का काम प्रारंभ कर दिया गया है. बुधवार को दोपहर जेसीबी लगाकर जैसे ही मलबा हटाना शुरू हुआ, इसमें दबे सामानों की पहचान के लिए मृतक सुनील यादव के भाई अनिल यादव वहां मौजूद रहे. इस दौरान एक-एक सामान को समेटते हुए इसे देख उनकी आंखें नम हो गयीं. इस मलबे में इमारत में रहने वाले तीनों परिवारों का काफी सामान दबा हुआ है, जिसमें खाने पीने से लेकर कपड़े, बच्चों की किताबों से लेकर खेलकूद और घरेलू सामग्री हैं. जैसे-जैसे ही मलबे को हटाया जा रहा था, वैसे-वैसे क्षतिग्रस्त सामानाें को भी बाहर निकालने की प्रक्रिया जारी थी. लगातार बारिश के कारण काम तेजी से नहीं हो पा रहा था. जानकारी के अनुसार इसे हटाने में तीन से चार दिन का समय लग सकता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










