ePaper

फैमिली कोर्ट के एडिशनल प्रिंसिपल जज को दी गयी विदाई

Updated at : 04 Oct 2024 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
फैमिली कोर्ट के एडिशनल प्रिंसिपल जज को दी गयी विदाई

सिविल कोर्ट देवघर में पदस्थापित फैमिली कोर्ट के एडिशनल प्रिंसिपल जज धनंजय कुमार को डीबीए के अधिवक्ताओं ने समारोहपूर्वक विदाई दी.

विज्ञापन

विधि संवाददाता, देवघर.

सिविल कोर्ट देवघर में पदस्थापित फैमिली कोर्ट के एडिशनल प्रिंसिपल जज धनंजय कुमार को डीबीए के अधिवक्ताओं ने समारोहपूर्वक विदाई दी. इन्हें सिविल कोर्ट गिरिडीह में फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज बनाया गया है. जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सह स्टेट बार काउंसिल के सदस्य बालेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ की नगरी में दो टर्म रहने के बाद सतत पदोन्नति मिली. पहले देवघर में न्यायिक दंडाधिकारी पद पर एक टर्म रहे और दूसरी बार एडिशनल प्रिंसिपल जज बन कर आये. यहां से पुन: ऊंचे पद पर योगदान देने जा रहे हैं. महासचिव कृष्णधन खवाड़े ने उनके बेहतर स्वास्थ्य व पुन: पीडीजे बनकर देवघर आने की कामना की. संघ की ओर से पुष्पगुच्छ व माला सम्मान में दिया गया. इस अवसर पर डीबीए के अधिवक्ताओं में मो मोबीन, एफ मरीक, राय आनंद वत्स, कांग्रेस मंडल, कुमार विवेकानंद, रोहित कुमार सिंह के अलावा कोर्ट के कर्मियों में उमा शंकर झा,विनय कुमार समेत कई अधिवक्ता मौजूद थे.

————————-

गिरिडीह सिविल कोर्ट में फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज पद पर देंगे योगदान

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola